दिव्यांगो को जारी होंगे निःशक्तता प्रमाण पत्र
जैसलमेर, 28 अक्टूम्बर । पं0 दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याजलार में में विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर रखा गया है।हिम्मतसिंह कविया सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बताया कि इस शिविर में ग्राम पंचायत म्याजलार, पोछीणा, दव व सत्तों के पंजीकृत विशेष योग्यजन भाग ले सकेगें। 31 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुहडी में दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर रखा गया है। इस शिविर में ग्रामपंचायत खुहडी, सिपला, अडबाला, छंतागढ, नरसिंगों की ढाणी व बैरसियाला के दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण किया जाकर उनके आॅनलाईन प्रमाण पत्र बनाये जायेगें।
शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा 5 प्रकार की निःशक्तता अंधता, अल्पदृृष्टि, श्रवण बाधित, चलन निःशक्तता व आटिज्म के प्रमाण पत्र जारी किए जायेगें । इन पांच प्रकार की निःशक्तता के दिव्यांग शिविर में उपस्थित होकर मेडिकल बोर्ड से अपना चैक अप कराकर निःशक्तता का प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु शिविर में उपस्थित रहे ।
विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर 30 को म्याजलार व 31 अक्टूबर को खुहडी में
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:

No comments: