जैसलमेर । स्टूडेंट्स में गणित-विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभिक शिक्षा की सरकारी स्कूलों में अब वैज्ञानिक, डॉक्टर और विषय विशेषज्ञों की वार्ताएं कराई जाएंगी। इन स्कूलों में विज्ञान क्लब गठित होंगे, जिसमें अध्यक्ष से लेकर सचिव बच्चे ही होंगे। इसके अलावा विज्ञान और गणित मेले में मॉडल चार्ट तैयार करवाए जाएंगे तो विषय आधारित क्विज, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी।15-15 हजार रुपए का बजट
राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले में उत्कृष्ट स्कूलों का चयन कर उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिए 15-15 हजार रुपए का बजट दिया जाएगा। इसमें बच्चों को विज्ञान-गणित किट संदर्भ-आविष्कार संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। दिवाली बाद चयनित स्कूलों के शिक्षकों की संवर्धन कार्यशाला होगी, जिसमें उन्हें अभियान के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।विज्ञान अनुसंधान केंद्र संग्रहालय विजिट करेंगे बच्चे
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को विज्ञान अनुसंधान केंद्र, संग्रहालय, साइंस लैब सौर वैधशाला का विजिट कराया जाएगा। स्कूल, ब्लॉक, जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और गणित की विभिन्न प्रतियोगिताओं में इनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने की कोशिश रहेगी।
सरकारी स्कूलों में वैज्ञानिक, डॉक्टर और विषय विशेषज्ञों की वार्ताएं होंगी
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:

No comments: