— सभापति कविता खत्री व पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र दवे ने दिखाई हरी झंडी— डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी के विकास के लिये नगरपरिषद कटीबद्ध
जैसलमेर,10 अक्टूम्बर। शहर में बढ़ती चोरियों व असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित शहर के वार्ड नम्बर 29 की डा0राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी की विकास समिति के द्वारा जनसहभागिता से स्वपोषित होमगार्ड व्यवस्था सोमवार से शुरू की गई जिसको नगरसभापति कविता कैलाश खत्री व पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र दवे के द्वारा स्वर्गीय टीकाराम पालीवाल पार्क से दो होमगार्ड कार्मिकों को हरी झंडी दिखाकर शुरू की गईं।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष शंकरलाल व्यास ने बताया कि इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक अरूण कुमार,होमगार्ड इंस्पेक्टर जगदीश तिवारी,वार्ड पार्षद मगनसैन,पार्षद सूरजपालसिंह,समाजसेवी कैलाश खत्री सहित कई कॉलोनीवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इससे पहले पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभापति कविता खत्री ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहां कि विकास समिति के द्वारा जनसहभागिता से जो स्वपोषित होमगार्ड सेवा शुरू की है वह शहर के लिये अनुकरणीय है इससे सुरक्षा की दुष्टि से अन्य कॉलोनी वासियों को भी अपनानी चाहिये ताकि सुरक्षा के साथ ही पुलिस के द्वारा जो व्यवस्था की जा रही उसमें सहयोग मिल सके। सभापति खत्री ने कहां कि नगरपरिषद के द्वारा कॉलोनी विकास के लिये सदैव कटीबद्ध थी ओर आगे भी रहेगी जिसको लेकर कॉलोनी में विकास कार्य निरन्तर जारी रहे है उन्होने कहां कि वार्ड पार्षद मगनसैन के द्वारा रोड़ व चारदीवारी की आवश्यकता प्रतिपादित की है उसको परिषद जल्द पूरा करवायेगी।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र दवे ने कॉलोनी वासियों की इस अनूठी पहल की सराहना की ओर असामाजिक तत्वों व चोरी की वारदातों को नकेल कसने में स्वपोषित होमगार्ड व्यवस्था सार्थक सिद्ध होगी। दवे ने विकास समिति से आह्वान किया िकवे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवाये ताकि अपराधियों में भय रहे अपराध करने से पहले सोचें वही बढ़ रही चोरियों को लेकर भी सतर्कता रखने की कॉलोनी वासियों से अपील की। दवे ने आश्वासन दिया कि गश्त के दौरान पैट्रोलिंग टीम कॉलोनी के अंदर तक आकर निरीक्षण करेगी।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष शंकरलाल व्यास ने समिति की ओर से अतिथियो के द्वारा कॉलोनी विकास में उनके सहयोग,सुझाव व मार्गदर्शन के लिये विकास समिति के द्वारा अनुकरण की बात कही। मंच का संचालन सुभाष व्यास के द्वारा किया गया ।
इस दौरान कॉलोनी के मोहनसिंह, शैलेन्द्र, पदमसिंह, महिपासिंह, पुष्पेन्द्रसिंह, सत्यनारायण, बाबूलाल, मधुसूदन व्यास, अर्जुन खत्री, पूर्णिमा टावरी, मधु पुरोहित, पीयूष, चैनसुख, गिरीश पाटवानी, राज तेजवानी सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
जनसहभागिता से शुरू हुई स्वपोषित होमगार्ड सेवा अनुकरणीय:- सभापति
Reviewed by wadhwani news
on
October 10, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 10, 2017
Rating:

No comments: