Random Posts

Mobile

test

प्रमाणीकरण शिविर में 340 विशेषयोग्यजनों का पंजीयन

— रामगढ में विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन

जैसलमेर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविरों की कड़ी में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर की ग्राम पंचायत रामगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ में विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

340 विशेषयोग्यजनों का पंजीयन

इस शिविर में ग्राम पंचायत सियाम्बर, रामगढ, रायमला, शाहगढ, तेजपाला, सुल्ताना, राघवा, तनोट, नेतसी, सोनु व पूनमनगर के जिन विशेषयोग्यजनों ने प्रथम चरण में आॅनलाईन पंजीयन करवाया था, उनके मेडिकल टीम द्वारा जांच की जाकर उनका प्रमाणीकरण किया गया एवं उनके आॅनलाईन प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविर के दौरान 340 विशेषयोग्यजनों का पंजीयन किया गया।

शिविर के दौरान

विकास अधिकारी सम समिति सुखराम विश्नोई, उपनिदेशक सांख्यिकी डाॅ. बीएल मीना, सरपंच रामगढ़ गोविन्द भार्गव ने पूरा सहयोग प्रदान किया एवं शिविर व्यवस्थाओं में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की।

प्रमाणीकरण शिविर में 340 विशेषयोग्यजनों का पंजीयन प्रमाणीकरण शिविर में 340 विशेषयोग्यजनों का पंजीयन Reviewed by wadhwani news on October 07, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.