— दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार मिलेगा
जैसलमेर । अब शहरी सरकार नगरपरिषद बेराजेगारों को रोजगार देने में सहायक होगा । दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत राजस्थान सरकार का ओला टैक्सी के साथ, ओला फ्री टेक्नोलॉजी (ओला टैक्सी) से एक एग्रीमेंट किया गया है । इसी एग्रीमेंट के तहत् ओला फ्री टेक्नोलॉजी (ओला टैक्सी) के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा । शहरी गरीब युवाओं को बिना किसी शुल्क के ओला फ्री टेक्नोलॉजी (ओला टैक्सी) द्वारा प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा । जैसलमेर नगरपरिषद ने भी शहरी आजीविका मिशन का प्रचार प्रसार किया । इस संबंध में अधिक जानकारी नगरपरिषद कार्यालय से ली जा सकती है ।18,000 रूपए मासिक वेतन
ओला फ्री टेक्नोलॉजी (ओला टैक्सी) द्वारा बेरोजगार युवाओं को, जिनके पास कार का ड्राइविंग लाईसेंस है उन्हें 50 घण्टे का प्रशिक्षण एवं जिनके पास ड्राइविंग लाईसेंस नहीं है उन्हें 200 घण्टे का प्रशिक्षण मुम्बई और देश के अन्य शहरों में दिया जाएगा । इस दौरान प्रथम तीन माह में 14,000 रूपए एवं रहने की सुविधा तथा तीन माह पश्चात् 18,000 रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा ।
ओला से रोजगार, नगरपरिषद का सहयोग
Reviewed by wadhwani news
on
October 27, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 27, 2017
Rating:


No comments: