पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में सलामी लेकर रवाना किया गया
जैसलमेर, 31 अक्टुबर । मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस, बीएसएफ एवं बोर्डर होम गार्ड की टुकडियों द्वारा पुलिस लाईन परैड ग्राउड में सरमोनियम परैड का आयोजन कर सलामी दी गई।
पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव द्वारा सरमोनियम परैड की सलामी लेकर तीनों टुकडियों को गंगाराम निरीक्षक पुलिस आरआई पुलिस लाईन जैसलमेर के नेतृत्व में, बीएसएफ एसएचक्यू (नोर्थ) जैसलमेर के 60 जवानों की दौ टुकडियॉ का नेतृत्व एसआई रवि कुमार एवं बोर्डर
होम गार्ड के 24 जवानों की टुकडी का नेतृत्व हमीरसिंह भाटी द्वारा करते हुए, पुलिस लाईन परैड ग्राउड से विजय स्थम्भ होते हुए हनुमान चौराहा तक परैड का प्रदर्शन कर ''राष्ट्रीय एकता दिवस'' पर एकता का परिचय दिया।

शपथ का आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर ''राष्ट्रीय एकता दिवस'' के उपलक्ष में जिला मुख्यालय एवं जिले के सम्पूर्ण थानों में ''राष्ट्रीय एकता दिवस'' की शपथ दिलाई गई।
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर सरमोनियम परैड का आयोजन
Reviewed by wadhwani news
on
October 31, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 31, 2017
Rating:

No comments: