— बैठक समाप्ति पश्चात करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
जैसलमेर । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आज शनिवार 14 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जैसलमेर आयेंगे एवम व्यास बगेची बी एस एन एल आफिस के पास मे भाजपा जैसलमेर की जिला कार्यसमिति की बैठक में अपराह्न 12 बजे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का आज दिल्ली इंटरसिटी से प्रातः 11.30 बजे जैसलमेर पहुंचने का कार्यक्रम है । प्रदेश अध्यक्ष परनामी के साथ प्रदेश मंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश दाधीच भी जिला कार्यसमिति की बैठक मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे ।यह बैठक पूर्व में 16 अक्टूबर को होनी थी लेकिन प्रदेशाध्यक्ष का दौरा 14 अक्टूबर को तय होने से जिला कार्यसमिति की बैठक 16 अक्टूबर के स्थान पर 14 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक मे जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री पदेन सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य विधायक सांसद प्रदेश पदाधिकारी जिला कौर कमेटी के सदस्य आवश्यक रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करावे। जिला अध्यक्ष व्यास ने बताया कि बैठक मे जिला प्रभारी राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धुरेन्द्र मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे ।
मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता बोहरा ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के तुरंत बाद मे व्यास बगेची मे ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एक पत्रकार वार्ता करेंगे । इससे पहले जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ व्यास बगेची मे जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारियो का जायजा लिया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी जैसलमेर प्रवास पर, लेंगे जिला कार्यसमिति की बैठक
Reviewed by wadhwani news
on
October 13, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 13, 2017
Rating:


No comments: