— स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक
जैसलमेर 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 7 दिवस में सभी लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करवाना सुनिष्चित करें।जिला कलक्टर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियो की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्हांेने बताया की जिले मे बेसलाईन सर्वे 2012 के अनुसार कुल 55 हजार 185 परिवारो के लिए व्यक्तिगत शौचालयो का निर्माण करवाया गया है जिनमे से भुगतान से वंचित परिवारो को सात दिवस मे नियमानुसार भुगतान किये जाने के विकास अधिकारीयो को निर्देश दिये। उन्होने बताया की जिले मे कुल 41 हजार 845 परिवारो के शौचालयो की जीयो टेगिग की जानी है जिसके विरूद्व 27 हजार 889 शौचालयो की जीयो टेगिग की गई है। जिनको पंचायत सहायको के द्वारा सात दिवस मे शत प्रतिशत जीयो टेगिंग की कार्यवाही की जावें।
उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना मे पंचायत समिति वार 5-5 कार्य स्वीकृत है जिन्हे प्रारम्भ किया जाये। जिला कलक्टर ने आईईसी गतिविधियां करवाने तथा शौचालय का उपयोग करने के लिए आदत परिवर्तन करवाने के लिए प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिये।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव ने जिले मे स्वच्छता दर्पण के अनुसार रैंक की जानकारी दी। भार्गव ने जिले की प्रथम रैक करने के लिए सभी पेरामीटर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीणा ने विकास अधिकारीयो को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देष दिये। बैठक का संचालन जिला समन्वयक किशोर बिस्सा ने किया।
बैठक मे विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर धनदान दैथा, सम सुखराम विश्नोई, सांकडा नारायण सुथार सहायक, अभियंता दयालसिह, मनीष मीणा, भीमसेन सुथार के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के कार्मिक उपस्थित थे।
सात दिवस में सभी लाभार्थीयो को भुगतान करे-जिला कलक्टर
Reviewed by wadhwani news
on
October 11, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 11, 2017
Rating:


No comments: