Random Posts

Mobile

test

नहीं देखा होगा आपने ऋषि कपूर का ये अंदाज

— 'मुल्क' में ऋषि कपूर का नया लुक

जैसलमेर । ऋषि कपूर को एक नए अंदाज भरे रोल में देखने का मौका मिलेगा । कपूर का ऐसा रोल पहले नहीं देखने को मिला होगा लेकिन अब उनके इस नए अंदाज पर आपको भी एकबारगी हैरानी हो जाएगी । अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर के नए लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
मुस्लिम किरदार
तस्वीर के अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋषि कपूर इस फिल्म में एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं। वे पहली बार अनुभव सिन्हा की फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दूसरे अहम रोल में तापसी पन्नू हैं, जो पहली बार ऋषि कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत रोमांचित महसूस कर रही हैं।
2018 में रिलीज होने की उम्मीद
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग यूपी में लखनऊ, बनारस, आगरा और दूसरे शहरों में की जा रही है। ऋषि कपूर इसलिए भी खुश हैं कि पहली बार उनको इन शहरों में शूटिंग करने का मौका मिलेगा। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू के अलावा इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता और रजत कपूर हैं। ये फिल्म एक मध्यम वर्ग के संयुक्त परिवार को लेकर बनाई जा रही है। मार्च 2018 में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।
नहीं देखा होगा आपने ऋषि कपूर का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने ऋषि कपूर का ये अंदाज Reviewed by wadhwani news on October 17, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.