— गड़ीसर घाटों की होगी सफाई, पूजा के लिए सजेगी चौकियां
जैसलमेर । दीपावली के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां होने लगी है । छठ पूजा उत्तर भारतीय लोगों का विशेष पर्व है । स्वर्णनगरी में विभिन्न नौकरियों और व्यापार में संलग्न उत्तर भारतीयों द्वारा गड़ीसर झील पर छठ पूजा मनाई जायेगी । प्रतिवर्ष की भांति गड़ीसर झील के घाटों की सफाई करेंगे और पूजा के लिए मिट्टी की चौकियां बनाई जाएगी फिर वहां महिलाएं विधि विधान से छठ की पूजा करेंगी जिसमें अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा । अगले दिन सप्तमी के दिन उगते सूर्य को अध्र्र्र्र्र्य दिया जाएगा ।छठ के दिन शाम के समय व्रती प्रसाद के रूप में खीर और गुड़ के अलावे फल आदि का सेवन करती हैं। इसके साथ ही अगले 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि खरना पूजन से छठ देवी खुश होती हैं और घर में वास करतीं हैं। छठ पूजा की अहम तिथि षष्ठी को किसी नदी या जलाशय के में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होता है।
दीपावली के बाद अब छठ पूजा की तैयारी
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 21, 2017
Rating:


No comments: