Random Posts

Mobile

test

वर्षों का इंतजार खत्म, हवाई सेवा की पहली उड़ान रविवार को

— स्पाइसजेट की हवाई सेवा जयपुर-वाराणसी एवं जयपुर-जैसलमेर-दिल्ली के लिए
— राजस्थान से स्पाइसजेट की पांच नई उड़़ानें

जैसलमेर। जिले के वासियों एवं पर्यटन के लिए हवाई सेवा का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है । जैसलमेर में चिरप्रतीक्षित हवाई सेवा रविवार को शुरू होने जा रही है । इसके लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शनिवार को स्पाइसजेट की जयपुर-जैसलमेर-दिल्ली हवाई सेवा की शुरूआत की औपचारिक घोषणा की। इस हवाई सेवा की पहली उड़ान रविवार को होगी। स्पाइसजेट रविवार से ही जयपुर-वाराणसी हवाई सेवा भी शुरू कर रहा है। जयपुर से जैसलमेर और वाराणसी का सीधा हवाई सम्पर्क हो जाने से धार्मिक पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा।

राजस्थान से स्पाइसजेट की पांच नई उड़़ानें

स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजयसिंह के अनुसार रविवार को राजस्थान से कुल पांच नई उड़़ान शुरू होने जा रही है जिसमें जयपुर-जैसलपुर-दिल्ली के साथ-साथ जैसलमेर-दिल्ली, जोधपुर-दिल्ली, उदयपुर-मुम्बई हवाई सेवाएं भी रविवार से ही शुरू हो रही हैं।
वर्षों का इंतजार खत्म, हवाई सेवा की पहली उड़ान रविवार को वर्षों का इंतजार खत्म, हवाई सेवा की पहली उड़ान रविवार को Reviewed by wadhwani news on October 28, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.