जैसलमेर, 9 अक्टूबर। जिला जन अभाव अभियोग निरारकण एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक जिला कलेक्टर कैलाशचन्द मीना की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर, गुरूवार को प्रातः 11 बजे जन सुनवाई के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में रखी गई है।अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी ने इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वे अपना अभाव अभियोग निराकरण के लिए अपना पूर्ण पता एवं मोबाईल नम्बर अकिंत करते हुए प्रार्थना-पत्र/ परिवाद प्रस्तुत करना चाहें तो जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति जैसलमेर के नाम संबोधित करते हुए कार्यालय जिला कलक्टर जैसलमेर को प्रस्तुत कर सकते है अथवा डाक से भी प्रेषित कर सकते है। उन्होंनें समिति में दर्ज प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे परिवाद वार पालना प्रतिवेदन तैयार कर बैठक से 3 दिन पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में भिजवाना सुनिष्चित करावें।
जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को
Reviewed by wadhwani news
on
October 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 09, 2017
Rating:

No comments: