Random Posts

Mobile

test

सर्व बहुजन संघर्ष समिति की रैली 9 को, गांवों में प्रचार प्रसार तेज

जैसलमेर । जैसलमेर में आगामी 9 अक्टूबर को हो रही सर्व बहुजन संघर्ष समिति के बैनर तले हो रही आक्रोश रैली को लेकर प्रचार प्रसार तेज किया गया है । सर्व बहुजन सघर्ष समिति के नव नियुक्त प्रवक्ता जैनाराम सत्याग्रही ने बताया है कि आज रैली को लेकर प्रचार प्रसार तेज किया । जिसमें गांव गांव ढाणी ढाणी मं प्रचार प्रसार किया ।

जिसमें संरक्षक शेराराम भील व उम्मेद ईणखियां के संरक्षण व अध्यक्ष प्रदीप राठौड़ के निर्देषन में अलग अलग टीमो द्वारा प्रचार प्रसार किया गया जिसमें विक्रम लीलावत, हजाराराम जाम गोमाराम जयपाल, कन्हैयालाल जाम, के साथ ही अन्य पदअधिकारियों ने गांव काहला, सम, हाबुर, कुछड़ी, खुईयाला, बांधा, रामगढ़, सेऊवा, नग्गा, कबीरबस्ती, मोकला व लाणेला, में प्रचार प्रसार किया अन्य में हिन्दूराज पंवार दुष्यन्त व अन्य कार्यकताओं ने वाहन द्वारा गांव गांव ढाणी ढाणी में घुमकर आगाम 9 अक्टूबर को हो रही आक्रोष रैली के लिये जन सर्म्पक कर पेम्पलेट व पोस्टरो का वितरण कर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सर्व बहुजन समाज संघर्ष समिति बेनर तले हो रही आक्रोष रैली को सफल बानने का आवाहन किया।

सत्याग्रही ने बताया कि अन्य पद अधिकारी ने प्रचार प्रसार में लगे हुऐ है। जैसे 1. दिनांक 3 जून 2017 को डां. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा खण्डित करके जूतो की माला  पहनाई गई 2. सोशल मिडिया द्वारा  बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणिया करते हुए अपमानित किया गया 3. दिनांक 22 सितम्बर 2017 को प्रधानाचार्य प्रागाराम हड्डा के साथ बेरहम मारपीट की गई एवं अन्य बहुजन समाज की घटनाओं को देखते हुए सर्व बहुजन समाज ने निर्णय लिया है कि दिनांक 9 अक्टूबर 2017 सोमवार को प्रशासन को चेताने हेतु आक्रोश रैली एवं उग्र आन्दोलन आयोजित किया जायेगा।
सर्व बहुजन संघर्ष समिति की रैली 9 को, गांवों में प्रचार प्रसार तेज सर्व बहुजन संघर्ष समिति की रैली 9 को, गांवों में प्रचार प्रसार तेज Reviewed by wadhwani news on October 06, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.