अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ, जैसलमेर के अध्यक्ष डॉ बी के बारूपाल ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कल दिनांक 16 अक्टूबर 2017 को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक जिला चिकित्सालय परिसर/ कलेक्टर आफिस के सामने जैसलमेर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
उल्लेख है कि सेवारत चिकित्सकों का 33 सूत्री स्वास्थ्य प्रबंधन मांग पत्र दिनांक 11 अगस्त 2017 को जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन के माध्यम से सौपा गया था इसी क्रम में दिनांक 18 सितंबर 2017 को चिकित्सकों ने एक दिवस का सामूहिक अवकाश लिया था। इस दौरान कई दौर की वार्ता के पश्चात भी ठोस परिणाम नहीं निकला, अतः संघ मांग करता है कि राज्य सरकार चिकित्सकों के मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय करें, ताकि गतिरोध समाप्त हो एवं राज्य की जनता को पूर्ण मनोयोग से सेवा की जा सके ।
चिकित्सों का धरना फिर से सोमवार को
Reviewed by wadhwani news
on
October 15, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 15, 2017
Rating:


No comments: