Random Posts

Mobile

test

शिक्षा के सुधार के लिए पाक्षिक रूप से शिक्षकों का मूल्यांकन करावें-जिला कलक्टर

संकल्प से शिक्षा अभियान चलाकर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवता पर विशेष कार्य करने के दिये निर्देश

जैसलमेर, 9 अक्टूबर। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आदर्श विद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवता पर विशेष ध्यान देवें। उन्होंनें शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों में शिक्षा के सुधार के लिए पंचायत प्रारम्भिक षिक्षा अधिकारी को निर्देषित कर पाक्षिक रूप से षिक्षकों का मूल्यांकन करावें। उन्होंनें संकल्प से षिक्षा अभियान चलाने के निर्देष दिये एवं कहा कि इस दौरान विषेष रूप से विद्यालयों में नामांकन में बढोतरी लाने, परीक्षा परिणाम में सुधार लाने, आधारभूत सुविधाएं विद्यालयों में विकसित करने, आई टी लैब विकसित करने पर विषेष फोकस करके कार्य करावें।

जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन डिस्पेन्सर मषीन स्थापित करने के निर्देष दिये। उन्होंने यह भी निर्देष दिये कि ऐसे 65 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां आई टी लैब स्थापित नहीं है उनके लिए 20-20 विद्यालयों में जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक को 25 प्रतिषत जन सहयोग लेकर कम्प्यूटर लैब स्थापित शीघ्र ही करावें साथ ही उन्होंने 5 विद्यालयों में उनके प्रयासों से कम्प्यूटर लैब स्थापित करने का विष्वास दिलाया।
विद्यालयों में शीघ्र करें विद्युत कनेक्षन

उन्होंनंे बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत को कहा कि वे खारिया जेठवी विद्यालयों को शीघ्र ही विद्युत कनेक्षन दिलावें इस संबंध में उन्होंनंे बताया कि 10 दिवस में ट्रांसफर लगवाकर विद्यालय को विद्युत कनेक्षन करवा दिया जाएगा। उन्होंनें जो 8 आदर्ष विद्यालय विद्युत कनेक्षन से वंचित है उनमें भी शीघ्र ही विद्युत कनेक्षन लेने के निर्देष दिये। उन्होंनें  षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिये कि जिन विद्यालयों में खेल मैदान भूमि उपलब्ध नहीं है उसकी सूची उपलब्ध करावें ताकि इन विद्यालयों में खेल मैदान के आबंटन की कार्यवाही की जा सकें। इसके साथ ही जिन खेल मैदानों पर अतिक्रमण हो उसकी भी सूची उपलब्ध करावें ताकि उनको भी हटाया जा सकें। उन्होंनें महानरेगा के तहत खेल मैदानों को विकसित करने के निर्देष दिये। उन्होंनें आदर्ष विद्यालय के रेटिंग वाले सभी सूत्रों में शत्-प्रतिषत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देष दिये। उन्होंनंे उत्कृष्ट विद्यालयों के रैटिंग वाले सभी सूत्रों में अच्छी उपलब्धि अर्जित करने पर जोर दिया।

नामांकन में बढोतरी लावें

जिला कलक्टर ने षिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्वि लाने के लिए विषेष प्रयास करें एवं अभी भी जो बच्चें विद्यालय नहीं आ रहें है उनका सही ढंग से सर्वे करवाकर उनको भी स्कूली षिक्षा से जोडने की कार्यवाही करें। उन्होंने शारदे बालिका छात्रावास सोनू, नाचना एवं भादरिया में जहां 100-100 बालिकाओं के लिए स्वीकृति है लेकिन नाचना में 60, सोनू में 20 तथा भादरिया में 26 बालिकाएं ही नामांकित है जो बहुत कम है। उन्होंनें इस संबंध में निर्देष दिये कि वे विषेष प्रयास कर इन विद्यालयों में बालिकाओं के नामांकन में बढोतरी लावें ताकि बालिका षिक्षा को और अधिक बढावा मिलें।
समय पर हो विकास कार्य
उन्होंने रमसा के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्वीकृत विकास कार्यो को समय पर पूरी गुणवता के साथ करानें, समय पर फर्नीचर की खरीद करने के निर्देष दिये। साथ ही एमएसडीपी कार्य के अन्तर्गत भी समय पर विकास कार्यो को कराने के निर्देष दिये।

मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना का अधिक से अधिक करें प्रचार-प्रसार

जिला कलक्टर ने षिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देष दिये कि वे मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इस योजना में भामाषाह बढ-चढ कर भाग ले एवं विद्या के क्षेत्र में अपना अनुकरणीय सहयोग दें।

बोर्ड का परिणाम रहें शत्-प्रतिषत

उन्होंने षिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे सभी संस्था प्रधानों को पाबंद करें कि विद्यालयों में बच्चों को अच्छी षिक्षा अर्जित करावें एवं यह सुनिष्चित करें कि सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बोर्ड परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिषत रहें। उन्होंनें यह भी निर्देष दिये कि वे कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल टिचिंग की व्यवस्था करावें ताकि उन बच्चों का शैक्षणिक सुधार हो एवं परीक्षा परिणाम के प्रतिषत में बढोतरी आवें।

प्रगति की दी जानकारी

अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी कमलकिषोर व्यास ने बैठक में रमसा की गतिविधियों के साथ ही आदर्ष विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत सी.एस.मीणा, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक रामधन जाट, एडीपीसी सर्व षिक्षा कानसिंह, प्राचार्य डाइट लक्ष्मी देवी, आरडीडी श्रीमती स्नेहलता चैहान, आरसीएचओ डाॅ.आर.पी.गर्ग, सदस्य राणीदान सिंह भूटटों भी उपस्थित थें एवं उन्होंनंे षिक्षा की गुणवता के संबंध में सारगृभित सुझाव दिये।



शिक्षा के सुधार के लिए पाक्षिक रूप से शिक्षकों का मूल्यांकन करावें-जिला कलक्टर शिक्षा के सुधार के लिए पाक्षिक रूप से शिक्षकों का मूल्यांकन करावें-जिला कलक्टर Reviewed by wadhwani news on October 09, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.