— अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ जैसलमेर ने मनाई काली दीवाली
जैसलमेर । 33 सूत्री जायज मांगों के अतिशीघ्र निस्तारण के लिए राज्यव्यापी असहयोग आन्दोलन के तहत तय एजेंडा के अनुसार, सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए अरिसदा जैसलमेर के चिकित्सकों ने आज पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर विरोधस्वरूप काली दीपावली के बैनर और पोस्टर लगा कर 'काली दिवाली' मनाई।
अरिसदा के जिला अध्यक्ष डॉ. बी के बारूपाल ने बताया कि चिकित्सक सभी प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा सरकार तक अपनी व्यथा को पहुंचाने का कार्य कर रहे है। कोषाध्यक्ष डॉ. दिनेश सोलंकी ने बताया कि राज्यभर के 10 हजार चिकित्सकों के भारी आक्रोश को उनकी मांगो को अतिशीघ्र मान कर शांत करने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने का कार्य प्रदेशभर में चल रहा है।
आर—पार की लड़ाई के लिए जैसलमेर से अरिसदा कार्यकारिणी के साथ जिला स्तर के एव ब्लॉक स्तर के सारे चिकित्सक जयपुर के लिए कूच करने का फैसला लिया और जरूरत पड़ी तो अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश लेने सख्त निर्णय भी लिया जाएगा ।
जैसलमेर । 33 सूत्री जायज मांगों के अतिशीघ्र निस्तारण के लिए राज्यव्यापी असहयोग आन्दोलन के तहत तय एजेंडा के अनुसार, सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए अरिसदा जैसलमेर के चिकित्सकों ने आज पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर विरोधस्वरूप काली दीपावली के बैनर और पोस्टर लगा कर 'काली दिवाली' मनाई।अरिसदा के जिला अध्यक्ष डॉ. बी के बारूपाल ने बताया कि चिकित्सक सभी प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा सरकार तक अपनी व्यथा को पहुंचाने का कार्य कर रहे है। कोषाध्यक्ष डॉ. दिनेश सोलंकी ने बताया कि राज्यभर के 10 हजार चिकित्सकों के भारी आक्रोश को उनकी मांगो को अतिशीघ्र मान कर शांत करने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने का कार्य प्रदेशभर में चल रहा है।
आर—पार की लड़ाई के लिए जैसलमेर से अरिसदा कार्यकारिणी के साथ जिला स्तर के एव ब्लॉक स्तर के सारे चिकित्सक जयपुर के लिए कूच करने का फैसला लिया और जरूरत पड़ी तो अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश लेने सख्त निर्णय भी लिया जाएगा ।
जैसलमेर के डॉक्टर्स ने भी मनाई काली दीपावली
Reviewed by wadhwani news
on
October 19, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 19, 2017
Rating:

No comments: