— अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की जैसलमेर इकाई के तत्वाधान में आज सवेरा संस्थान के मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी और किशोर बाल सुधार गृह डेडानसर रोड जैसलमेर के बालको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जैसलमेर । अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की जैसलमेर इकाई के तत्वाधान में आज सवेरा संस्थान के मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी और किशोर बाल सुधार गृह डेडानसर रोड जैसलमेर के बालको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें और संस्थान के संचालकों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के साथ साथ फलाहार वितरण भी किया गया।
सम्पूर्ण राजस्थान के सेवारत चिकित्सक पिछले 2 महीने से आंदोलनरत है। आन्दोलन की कड़ी में 2 अक्टूबर गांधी जयंती से सरकार के प्रति असहयोग आंदोलन की शुरुआत की गई थी। इस आंदोलन के तहत डॉक्टर्स केवल मरीज़ को परामर्श देंने, शल्य चिकित्सा आदि कार्य करेंगे । पूर्ण राजस्थान में सामान्य प्रशासनिक कार्य, वी सी ,रिपोर्टिंग, परिवार नियोजन कैम्प आदि कार्यो का बहिष्कार 2 अक्टूबर से अनवरत जारी है। विशेष योग्यजन को प्रमाण पत्र देने के शिविर, एम एल सी, और पोस्टमॉर्टम को बहिष्कार से मुक्त रखा गया है।
जैसलमेर आरिसदा ने अब तक निम्न मीटिंग और प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है।
1.दिनांक 3.10.2017 --- निदेशक NRHM की वीसी
2.दिनांक 4.10.2017----जिला स्वास्थ्य समिति की बेठक
3. दिनांक 5.10.2017---- राष्ट्रीय बहरापन नियंत्रण और रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम
4. दिनांक 5.10.2017 --- होमियोपैथी चिकित्सालय में आयोजित परिवार कल्याण कैम्प
5.दिनांक 6.10.2017--- ब्लॉक मीटिंग सम
6. दिनांक 7.10.2017---- ब्लॉक मीटिंग जैसलमेर
आरिसदा जैसलमेर के प्रवक्ता डॉ मुरलीधर सोनी ने बताया कि मरीजो के स्वस्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए अपनी 33 मांगों को सरकार से मनवाने के लिए सेवारत चिकित्सक जनता और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील भी करते है।
अरिसदा के अध्यक्ष डॉ बी के बारूपाल ने बताया कि चिकित्सक असहयोग आन्दोलन से बचे हुए समय को जन हितार्थ कार्यो में लगा रहे है। उपाध्यक्ष डॉ हीराराम खिलेरी ने बताया कि आगामी कार्यक्रम अनुसार विविध जनप्रतिनिधियों के माध्यम से डॉक्टर्स अपनी जायज मांगों को सरकार तक पहुचाने का कार्य आरंभ करेंगे।
कार्यक्रम में डॉ बी एल बुनकर, डॉ धर्मेंद्र सुथार, डॉ दिनेश सोलंकी, डॉ दिनेश जांगिड़, डॉ चंदन सिंह तंवर, डॉ सवाई राम, डॉ मोहहमद साजिद, डॉ कुलदीप वर्मा, डॉ कैलाश जांगिड़ उपस्थित थे।

असहयोग आंदोलन से बचे समय का किया सदुपयोग
Reviewed by wadhwani news
on
October 08, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 08, 2017
Rating:

No comments: