Random Posts

Mobile

test

ग्रुप फ़ॉर पीपल : प्रो.महेंद्रसिंह राठौड़ का किया अभिनन्दन

जैसलमेर । सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल के सरंक्षक प्रो महेंद्रसिंह राठौड़ जैसलमेर प्रवास के दौरान ग्रुप फ़ॉर पीपल के अध्यक्ष मुकेश गज्जा के नेतृत्व में साफा और माला पहना अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर ग्रुप सदस्य हरीश धनदे, भंवरसिंह साधना, दलवीरसिंह भाटी, जितेंद्र कुमार खत्री, राजेन्द्रसिंह चौहान, मानसिंह देवड़ा, नवीन भाटिया, संजयसिंह राहड़, अमित व्यास सहित कई सदस्य उपस्थित थे ।

प्रो. राठौड़ ने कहा कि वो ग्रुप के साथ लम्बे समय से सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ग्रुप सेवा कार्यो में बहुत सक्रिय हैं।उन्होंने कहा कि जैसलमेर के राजकीय अस्पताल में चिकित्सक लगाने के लिए ग्रुप के एथक प्रयासों से तत्कालीन चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने चिकित्सकों की नियुक्ति की । ग्रुप के इस मुद्दे पर हमने पूरा सहयोग किया । उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सामाजिक दायित्व मिलेगा उसे सेवा भावना से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे । राठौड़ ने ग्रुप की गतिविधियों की सराहना की दो जिलों में सक्रिय होकर जनसेवा के कार्य कर रहा है इससे अच्छी बात क्या हो सकती ।

ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने कहा कि ग्रुप मेम्बर्स सदैव जन हित के कार्यो के लिए तत्पर रहता हैं । हमारा प्रयास है अंतिम जरूरतमंद तक पहुंच सेवा करना । हरीश धनदे ने ग्रुप की गतिविधियों से प्रो राठौड़ को अवगत कराया ।
ग्रुप फ़ॉर पीपल : प्रो.महेंद्रसिंह राठौड़ का किया अभिनन्दन ग्रुप फ़ॉर पीपल : प्रो.महेंद्रसिंह राठौड़ का किया अभिनन्दन Reviewed by wadhwani news on October 11, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.