Random Posts

Mobile

test

पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

— जगह जगह भाटी का हुआ स्वागत 

जैसलमेर । पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जहां जगह—जगह उनका स्वागत किया गया । विधायक सांगसिंह भाटी ने ग्राम टोटा, अजासर, दीधू, आसकंद्रा, सत्याया, ताड़ना, बहादुरसिंह की ढाणी, नाचना, साकड़िया इत्यादि क्षेत्रों में दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं केंद्र वह राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके ।

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली पानी चिकित्सा सहित कई समस्याओं के बारे में बताया जिस पर भाटी ने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए हाथों हाथ निस्तारण करने के लिए कहा  इस दौरान ग्रामीणों ने 2004 में नहरी व बारानी भूमि आवंटन के लिए भरे गए आवेदनों की चर्चा की ।

पूर्व विधायक के साथ मूलसिंह सत्याया, उत्तमसिंह टोटा, सांगसिंह अजासर, गोपालसिंह, अमृत महाराज, आईदानराम सुथार नाचना, अजयपालसिंह, अर्जुनसिंह, उत्तमसिंह पूर्व सरपंच, आसकंदरा, प्रकाशसिंह रामदेवरा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा Reviewed by wadhwani news on October 04, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.