Random Posts

Mobile

test

मंगलवार को सम स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर

जैसलमेर, 9 अक्टूबर। विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के तहत प्रथम चरण मे विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना द्वारा जारी किए गए शिविर कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 10 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सम में निःशक्तता प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण शिविर रखा गया है। इस शिविर में सम समिति के ग्राम पंचायत सम, बीदा, धनाना, हरनाउ, कनोई, लूणार व सलखा के विषेष योग्यजनों के प्रमाण पत्र आॅनलाईन बनाएं जायेगें एवं मेडिकल टीम द्वारा विषेष योग्यजनों की जांच भी की जाएगी।

जिला कलक्टर ने इन पंचायतों के विषेष योग्यजनों से आह्वान किया कि वे सम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समय पर पहंुचकर मेडिकल टीम से जांच करावें ताकि उनके आॅनलाईन प्रमाण पत्र बन सकें।
12 व 13 अक्टूबर को पोकरण में लगेगा प्रमाणीकरण षिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पोकरण में 12 अक्टूबर, गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण में विषेष योग्यजन प्रमाणीकरण षिविर रखा गया है इस षिविर में सांकडा समिति की ग्राम पंचायत बारठ का गांव, छलारिया, जालोडा-पोकरणा, खेतोलाई, छायण, रामदेवरा के साथ ही पोकरण शहर के जिन विषेष योग्यजनों ने प्रथम चरण में आॅनलाईन आवेदन किया था उनके लिए  प्रमाणीकरण षिविर रखा गया है।

इसी प्रकार 13 अक्टूबर, शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण में विषेष योग्यजन प्रमाणीकरण षिविर रखा गया है इस षिविर में सांकडा समिति की ग्राम पंचायत लोहारकी, उजलां, ओढाणियां, गोमट, केलावा, लवां, सादा, डिडाणिया के विषेष योग्यजनों का प्रमाणीकरण होगा। मेडिकल टीम द्वारा विषेष योग्यजनों का प्रमाणीकरण किया जाएगा एवं उनके आॅनलाईन विषेष योग्यजन प्रमाण पत्र बनाएं जाएगें।

जिला कलक्टर ने इन पंचायतों के विषेष योग्यजनों से आह्वान किया कि वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण में समय पर पहंुचकर मेडिकल टीम से जांच करावें ताकि उनके आॅनलाईन प्रमाण पत्र बन सकें।

मंगलवार को सम स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर मंगलवार को सम स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर Reviewed by wadhwani news on October 09, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.