Random Posts

Mobile

test

स्वच्छता अभियान में फोटोग्राफर्स, पार्कों व तालाब पर की सफाई व श्रमदान

जैसलमेर फोटोग्राफर सोसाइटी व उसकी ईकाई आऊट डोर फोटोग्राफर सोसाइटी ने किया  श्रमदान 


 जैसलमेर । 2 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जंयति के अवसर पर सीनियर फोटोग्राफर के सानिध्य में सीनियर व जूनियर फोटोग्राफरों ने देश में मनाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सत्यदेव व्यास पार्क, अम्बेडकर पार्क व गड़ीसर तालाब पर श्रमदान कर, पोलिथिन उठाकर व वहां से प्राप्त बोतलों को कचरा पात्र में डालकर सहयोग किया।
     
जैसलमेर फोटोग्राफर सोसाइटी के अध्यक्ष आरके व्यास ने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला व पार्कों के पास दुकानदारों को निवेदन किया कि यहां पर सफाई का विशेष ध्यान देवें व आवश्यकता हो तो हमें सूचित करें। उन्होंने आऊट डोर फोटोग्राफर सोसाइटी को इस पुनित कार्य में सहयोग करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया, भविष्य में भी जनहितार्थ कार्यो को मिलकर करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर गोकुल व्यास, शिवकुमार व्यास, महीप भाटिया, मनीष जोशी, नितिन जोशी, आनन्द व्यास व आऊट डोर फोटोग्राफर सोसाइटी के प्रकाश भार्गव, बलवीर गर्ग, विनोद भार्गव, कैलाश गर्ग, जीतु सैन, गेमरवीर गर्ग, गोकुलराम, जितेन्द्र गर्ग, भुपेन्द्र गर्ग, संदीप, चतुराराम, राहुल, हंसराज गर्ग व अन्य फोटोग्राफरो ने श्रमदान में योगदान दिया        
स्वच्छता अभियान में फोटोग्राफर्स, पार्कों व तालाब पर की सफाई व श्रमदान स्वच्छता अभियान में फोटोग्राफर्स, पार्कों व तालाब पर की सफाई व श्रमदान Reviewed by wadhwani news on October 02, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.