जैसलमेर । स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिले में 1 से 15 अक्टुम्बर तक ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाडे के आयोजन में विभिन्न विभागों के सामजस्य से ग्रामीण विभाग में ग्राम पंचायतों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।ग्राम सभाओ में वर्ष 2016-17 के कार्यो का एवं वर्ष 2017-18 के छः माह के कार्यों का प्रस्तुतिकरण करना, जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास प्लान की समीक्षा करना, ग्राम पंचायत को अन्तोदय मिशन के अन्तर्गत बैस लाईन वरीयता के संदर्भ में सूचित करना, ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों की विषयवार बैठकें आयोजित करना जिसमें स्थानीय विकास के मुद्दे स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका आदि पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित करना, कार्ययोजना का निर्माण करना, स्वच्छ ग्राम, ग्राम समृद्धि, सांसकृतिक कार्यक्रम ( TOILET EK PREM KATHA ) दूरदर्शन द्वारा प्रसारित फिल्म का सार्वजनिक प्रदर्शन करवाना। इसके लिए ग्राम पंचायत, ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव कनिष्ठ लिपिक, ग्राम रोजगार सहायक एवं सीआरपी सामुदायिक संदर्भ व्यक्ति को उत्तरदायित्व दिया गया है।
-
ग्राम समृद्वि और स्वच्छता पखवाड़ा : 1 से 15 अक्टुम्बर तक होंगे विविध आयोजन
Reviewed by wadhwani news
on
October 02, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 02, 2017
Rating:

No comments: