Random Posts

Mobile

test

बाजार में बूम की संभावना : दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र योग के 7 मौके

— त्योहारी रौनक से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद, ऑटोमोबाइल के साथ कपड़ा और सर्राफा बाजार में बढ़ेगी ग्राहकी 

जैसलमेर । इस बार दीपावली पर बाजार में बूम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्यों कि दीपावली से पहले खरीददारी के 7 मौके आऐंगे जहां पुष्य नक्षत्र का योग होगा । इसलिए दीपावली पर अच्छी रौनक और बाजार में बूम आने की उम्मीद व्यापारी लगाए हैं। अक्टूबर में दीपावली तक 5 सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत के साथ पुष्य नक्षत्र योग के 7 मौके ऐसे आएंगे जब बाजार में खरीदी होगी।

खरीदी के लिए ये हैं शुभ योग 

पंडित चांदरतन छांगाणी ने बताया कि अक्टूबर में खरीददारी के लिए शुभ योग हैं। इसमें 5, 7, 9, 12 18 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। 6 अक्टूबर को अमृत सिद्धि योग को भी विशेष फलदायी माना जा रहा है। 13 अक्टूबर को सुबह 7.46 बजे बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। 17 अक्टूबर को धनतेरस पूरे दिन खरीदारी का बेहतर अवसर मिलेगा। अगले दिन रूप चौदस और 19 अक्टूबर को दीपावली है।

बाजार में बूम की संभावना : दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र योग के 7 मौके बाजार में बूम की संभावना : दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र योग के 7 मौके  Reviewed by wadhwani news on October 03, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.