Random Posts

Mobile

test

मण्डल व बूथ स्तर पर भाजपा का सफाई अभियान व पौधारोपण

— 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक चलाया गया स्वच्छता अभियान पखवाडा

जैसलमेर । भारतीय जनता पार्टी के 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक के चलाये गये स्वच्छता अभियान पखवाडे में जिले में मण्डल व बूथ स्तर पर सार्वजनिक स्थानो पर सफाई अभियान चलाया गया एवं पौधरोपण कर आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि स्वच्छता अभियान की कडी में आज जैसलमेंर में महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नियमित रूप से आम जन में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की भावना बनाये रखना एवं आमजन के आस पास के क्षैत्र में स्वच्छ वातावरण  के लिये पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के लिये प्रेरित करने पर विचार विमर्श किया गया ।

पोकरण में जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास विधायक, शैतानसिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलया। चांधन में जैसलमेंर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संगतसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई की एवं मरीजो में फल वितरित किये।

मण्डल व बूथ स्तर पर भाजपा का सफाई अभियान व पौधारोपण मण्डल व बूथ स्तर पर भाजपा का सफाई अभियान व पौधारोपण Reviewed by wadhwani news on October 02, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.