— श्री श्री 108 संत जगदीश महाराज की मूर्ति की भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हर्ष और उलास के साथ पारेवर में
जैसलमेर । श्री श्री 108 संत जगदीश महाराज की पारेवर में भव्य रूप से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, परिक्रमा, शोभा यात्रा एवं रात्रि जागरण का आयोजन 5 अक्टूम्बर (सक् संवत 2074 आसोज शुक्ल पूर्णिमा वार गुरूवार को किया जायेगा।जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत पारेवर मुख्यालय पर आये श्री श्री 108 संत जगदीश महाराज की मूर्ति की भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हर्ष और उलास के साथ नवनिर्मित आश्रम में किया जायेगा। यह जानकारी ग्राम पंचायत पारेवर के मूल निवासी समाज सेवी जैनाराम सत्यागृही ने बताया है कि अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित करते हूए भगवान जगदीश महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पारेवरवासियों एवं कबीर बस्ती वासियों की तरफ से भव्य रूप से आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैकड़ों की तादाद में धर्म प्रेमी,संतजन, महापुरूषों, महानुभावों एवं सतसंगियों एवं भक्त प्रेमियों के साथ ही अन्य कई समाज बन्धु भाग लेगें । यह आयोजन संत श्री सांवला राम महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम 4 अक्टुबर को गणेश पूजनादि, मूर्ति जलाधिवास, कलश यात्रा 21 कन्याओं द्वारा, 5 अक्टुबर को मूर्ति संस्कार कार्यक्रम तथा परिक्रमा पूरे गांव की ली जायेगी । सत्याग्रही ने बताया है कि इन सभी कार्यक्रमों में चाय पान एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम के प्रबंधक एवं संचालनकर्ता
केशरसिंह, कानसिंह, मूलसिंह, जीतुसिंह, हमीरसिंह, अभुसिंह, हजारीसिंह भाटी, मलूकाराम, आत्माराम,नखतुराम,जियाराम, गुमानाराम, कच्छबाराम, जैनाराम सत्याग्रही, हेमुराम, पुनमाराम, जुगताराम, चन्दनाराम,कल्याणाराम, खेतपालराम, उगाराम, रावताराम, लुणाराम, बिरमाराम, सरपंच भागोंदेवी, पदमाराम, भेराराम, जगरूप राम, गुमानाराम, प्रेमाराम, मखणाराम, गोरधनराम, अमराराम, प्रागाराम राठौड़, केवलाराम लउवा, खुषालाराम, डलाराम, छोटूराम, चेलूराम, रूपाराम, पुनमाराम, भगवानाराम, नखतुराम, रावताराम, हजाराराम, सायबाराम, चेतनराम, प्रेमचंद, प्रभूराम, मखणाराम, कबीराराम, चीमाराम, गुमानाराम, दीपाराम, डंवराराम, राधेकुमार, धारूराम, श्रवणकुमार राठौड़ एवं समस्त पारेवर व कबीर बस्ती ग्रामवासी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देंगे ।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 5 को पारेवर में
Reviewed by wadhwani news
on
October 02, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 02, 2017
Rating:

No comments: