जैसलमेर । जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया ने बताया कि 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में वृद्वाआश्रम भणियाणा में प्रातः 9 बजे से मनाया जाएगा, पात्र वृद्धजनों की पेंशन स्वीकृतियां जारी करना, पात्र व्यक्तियों की बन्द पेंशन को चालू कराना, वयोवद्ध व्यक्तियों का सम्मान, आदि कार्य सम्पादित किये जाएगें। इसके संयोजक जगमाल कल्याण संस्थान पन्नसार है।
2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा का आयोजन, अजा बस्तियों में बिजली/पानी की समस्याओं का निराकरण और स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सभी जिला कार्यालयों तथा समस्त छात्रावासों ,बालगृहों की विशेष सफाई अभियान आयोजित होगा।
3 को अपराधी सुधार दिवस को जिला कारागृह में बन्दियों की समस्याओं की जानकारी एवं उनके निराकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण में मार्गदर्शन दिया जाएगा। 4 को बाल दिवस मनाया जाएगा इस दिन यहां प्रवेशित बच्चों की चिकित्सा जांच एवं रोक निरोधक टीकाकरण किया जाएगा और खेलकूद प्रतियोगिताएॅं भी होगी।
5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस पर महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्टी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 6 को जनचेतना दिवस पर समस्त राजकीय छात्रावासों में सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्नजनों के लिए प्रशिक्षण आयोजन, स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराए जाएगे।
समाज कल्याण सप्ताह : रविवार से विविध कार्यक्रमों का आगाज
Reviewed by wadhwani news
on
September 30, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
September 30, 2017
Rating:

No comments: