पाली । श्री ठेकेदार संघ सार्वजनिक निर्माण विभाग पाली की बैठक गुरूवार को ठेकेदार संघ भवन में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक शंकरसिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष राजेश भंसाली, उपाध्यक्ष पुखराज मालवीय, कोशाध्यक्ष सुरेश कुमार कुमावत, सचिव राकेश लिम्बा को मनोनीत किया गया। इस दौरान संघ के संस्थापक अध्यक्ष रामनारायण लिम्बा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।संरक्षक राजपुरोहित तथा अध्यक्ष भंसाली ने संघ भवन निर्माण में लिम्बा के सहयोग पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया तथा उनकी याद में पौधरोपण किया।
बैठक में उत्तम भंसाली, रामरतन वैश्णव, राजूदास वैश्णव, अधिवक्ता जितेंद्र कुमावत, कुशालचंद, व्यवस्थापक मदनसिंह इंदा, भैरू प्रजापत, बंशीलाल पेंटर आदि मौजूद थे। अध्यक्ष भंसाली ने सभी का आभार जताते हुए ठेकेदारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। ठेकेदारों ने कार्यकारिणी का स्वागत किया।
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संघ की बैठक संपन्न
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:

No comments: