Random Posts

Mobile

test

विजयदशमी : किडजी में सेलीब्रेशन, भजनों पर बच्चों का गरबा नृत्य

— प्ले स्कूल किडजी में दशहरा महोत्सव मनाया गया

जैसलमेर । शहर के प्ले स्कूल किडजी में शुक्रवार को दशहरा महोत्सव मनाने के साथ साथ बच्चों को डांडिया नृत्य भी करवाया गया। शुक्रवार को नन्हें बच्चे रामलीला के किरदारों की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों को एनिमेटेड फिल्म भी दिखाई गई।


नन्हें बच्चों से दशहरे के संबंध में क्राफ्ट एक्टिविटी भी करवाई गई। नन्हें बच्चों ने आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के सेलिब्रेशन के भव्य तैयारियां की। आखिर में बच्चों ने देवी के भजनों पर गरबा रास नृत्य भी किया। कार्यक्रम में एकेडमी हैड ज्योति कौशिक के नेतृत्व में शिल्पा पुरोहित, शैलमणि, अाशा रंजन, लक्ष्मी, हीना, दुर्गा पालीवाल, रूचि भंडारी, भाग्यश्री, अनुपमा व्यास, शिवानी ने सहयोग दिया।

विजयदशमी : किडजी में सेलीब्रेशन, भजनों पर बच्चों का गरबा नृत्य विजयदशमी : किडजी में सेलीब्रेशन, भजनों पर बच्चों का गरबा नृत्य Reviewed by wadhwani news on September 29, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.