जैसलमेर । देश के वियात पर्यटन स्थल जैसलमेर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं कि स्पाईस जेट ने जैसलमेर जयपुर दिल्ली के बीच आगामी 29 अक्टूबर से विमान सेवा शुरु करने की घोषणा की हैं। दिल्ली से उड़ान भरकर जयपुर होते हुवें यह विमान सेवा दोपहर 3.15 पर जैसलमेर पहुंचेगी तथा वापसी में 3.45 पर वापिस जयपुर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। बताया जा रहा है कि इसकी बुकिंग गुरूवार से शुरु हो गई हैं। जैसलमेर के लिए विमान सेवा शुरु होने से देशी-विदेशी सैलानियों के साथ पर्यटन व्यवसाईयों में भी खुशी का माहौल हैं। जैसलमेर के पर्यटन व्यवसाय में जबरदस्त उछाल आने की संभावना हैं
स्पाईस जेट विमान 29 को जैसलमेर में
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:

No comments: