जयपुर । विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा पर्यटन में स्वच्छता, अपनी धरोहर अपनी पहचान, पर्यटन डिजिटल प्लेटफार्म और अन्य विषयों पर लोकार्पित की गई शॉर्ट फिल्म्स में भी राजस्थान के अतुलनीय एवं बेजोड़ पर्यटन स्थलों की झलक देखने मिली। सभी फिल्मों में राजस्थान प्रभावी ढंग से छाया हुआ दिखा। राष्ट्रपति द्वारा लोकार्पित पहली फिल्म की शुरुआत भी आमेर के गणेशपोल से हुई।टूरिज्म प्रमोशन के लिए अतुल्य भारत थींम के साथ बनाई गई इन फिल्मों में जयपुर के ऎतिहासिक आमेर दुर्ग, गणेशपोल, हवामहल, सिटी पैलेस, रामनिवास बाग के साथ ही जैसलमेर की पटवों की हवेली, राजस्थान का प्रसिद्घ गैर नृत्य और राज्य की रंग रंगीली संस्कृति की झलक भी दिखी। राष्ट्रपति सहित उपस्थित समस्त अतिथियो ने भारी करतल ध्वनि से इन फिल्मों को सराहा।
राष्ट्रपति द्वारा लोकार्पित पर्यटन फिल्मों में भी छाया राजस्थान
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
September 28, 2017
Rating:

No comments: