— पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में — बूथ स्तर से जिला स्तर तक प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा
जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश के महापुरुषों के जन्मदिवस के अवसर पर बूथ स्तर से प्रदेश स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्णयानुसार पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जैसलमेंर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास के मुख्य आतिथ्य में व कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के जिला संयोजक सुजानसिंह हड्डा की अध्यक्षता में बैठक का रखी गई।जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि बैठक में नगर परिषद सभापति कविता खत्री, नाचना मण्डल प्रभारी विक्रमसिंह नाचना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । बैठक के प्रारम्भ में जिला संयोजक सुजानसिंह हड्डा को पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कबड्डी खेल कूद प्रतियोगिता के लिय जिला संयोजक नियुक्त करने पर माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
युवा मार्चा के मनोहरयिंह कुण्डा को इस प्रतियोगिता के लिये सहसंयोजक नियुक्त किया गया। कुण्डा द्वारा पूर्व में भी युवा मोर्चा कबडडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया गया है।
प्रतियोगिता का प्रथम चरण बूथ स्तर पर 7 से 9 अक्टूम्बर तक आयोजित होगा और द्वितीय चरण 28 अक्टूम्बर से मण्डल स्तर पर प्रारम्भ होगा।
कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के सुचारू व व्यवस्थित आयोजन के लिये मण्डलवार बैठकें 1 से 3 अक्टुबर तक आयोजित होगी जिसमें मण्डल पदाधिकारी व मण्डल संयोजक व सम्बन्ध्ति जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवश्यक रूप से भाग लेंगे।
बैठक में फलसूण्ड मण्डल के महामंत्री व राजमथाई सरपंच मदनसिंह राजमथाई ने आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सवाईंिसह गोगली,मण्डल अध्यक्ष सगतंिसह चांधन,नाथूसिंह गोगली,हुक्माराम प्रजापत, युवा मार्चा जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा मण्डल महामंत्री महेन्द्र तुंवर विषाल खत्री,गिरधरसिंह कपूरिया,रमेश जीनगर,जयन्त व्यास, अरूण पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अमरसिंह देवा का भी स्वागत किया गया।
महापुरूषों के जन्मदिवस : भाजपा कराएगी खेल प्रतियोगिताएं
Reviewed by wadhwani news
on
September 30, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
September 30, 2017
Rating:



No comments: