Random Posts

Mobile

test

सैनिकों के सम्मान समारोह में मंत्री बाजौर बोले, 'सैनिक राष्ट्र की धरोहर'

— सैनिकों के परिवारजनों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव तत्पर

जैसलमेर । राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति,राजस्थान जयपुर के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रेमसिंह बाजौर ने कहा है कि गौरव सैनानी एवं सैनिक इस देश की सुरक्षा की  धरोहर है। हम सभी भारतवासियों को उनका राष्ट्रहित के प्रति उनके द्वारा दिए बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर उन्होंने जो डट कर मुकाबला किया वह निःसन्देह अनुकरणीय है।

सैनिक कल्याण राज्यमंत्री बाजौर गुरुवार को कई गांवों का सघन भ्रमण किया एवं सैनिकों के परिजनों की विभिन्न समस्याएॅं सुनी एवं उनका समय रहते समाधान करने को कहा। सीमांत जिले के बडौड़ागांव, मेहराजोत, मेहरेरी, भैंसड़ा, लूर्णाखुर्द, फतेहनगर, लौंगासर तथा भणियांणा क्षेत्र के हीरगढ़ गांव में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए आठ गौरव सैनानियों और शहीदों के लिए आयोजित हुए सम्मान समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। बाजौर ने कहा कि हमें उन वीर सपूतों पर फक्र होना चाहिए जिन्होंने भारत भूमि की रक्षा के लिए अपनी सूरवीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।

सम्मान समारोह के मौके पर सैनिकों के परिवारजनों की समस्याएॅं सुनी गई। सम्मान समारोह कार्यक्रम के मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ,युआईटी चेयरमेन डाॅ.जितेन्द्रंिसंह भाटी ,पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ,फतेहगढ़ मण्डल के अध्यक्ष नाथुसिंह गोगली , समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान ,उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर हंसमुख कुमार तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उपस्थित थे। इन जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीगण ने भी राष्ट्रहित में सैनिकों द्वारा दिए गए अपूर्व योगदान के बारे में अपने-अपने सारगर्भित विचार प्रकट किए।
     
इस अवसर पर अच्छी संख्या में सैनिकों के परिवारजन एवं ग्रामीणजन एवं गांव के मौजीज लोग मौजूद थे।
                         
      
सैनिकों के सम्मान समारोह में मंत्री बाजौर बोले, 'सैनिक राष्ट्र की धरोहर' सैनिकों के सम्मान समारोह में मंत्री बाजौर बोले, 'सैनिक राष्ट्र की धरोहर' Reviewed by wadhwani news on September 28, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.