Random Posts

Mobile

test

भुगतान मे देरी बर्दास्त नहीं - जिला कलक्टर

—  राजश्री एवं जननी सुरक्षा के बकाया भुगतान पर सख्त हुए कलक्टर—  जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाएं रखने के दिये निर्देश

जैसलमेर । जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पानी, बिजली के साथ ही मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक बैठक में राजश्री एवं जननी सुरक्षा योजना के बकाया भुगतान की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को इनमें समय पर भुगतान की कार्यवाही करने को कहा और हिदायत दी कि भुगतान मे देरी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के प्रति सभी चिकित्सा अधिकारियों को सजग रहने, क्षेत्रों में कीटनाशक स्प्रे कराने एवं समय पर लोगों को एफआरटी देने के निर्देश दिए ।

जिला कलक्टर ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने, पानी के सेम्पल जांच प्रभावी ढंग से लेने, नगरीय निकाय के अधिकारी को शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने, जलदाय विभाग के अधिकारियों को , ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करते हुए लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करवाने, खराब नलकूपों को मरम्मत करवाकर पुनः चालू कराने, अधीक्षण अभियंता विद्युत को शहर के गौरव पथ के पास विद्युत पोल हटाने की कार्यवाही करने, जलदाय विभाग के जिन नलकूपों का प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिये।

अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को शहरी गौरव पथ को 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराने, द्वितीय चरण के ग्रामीण गौरव पथ के जो 2 कार्य चल रहें है उनको भी शीघ्र पूर्ण कराने, संयुक्त निदेशक पशुपालन को पशुओं में फैलने वाली बीमारी के प्रति पूरी चौकसी बरतने एवं बीमारी की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा टीम को भेजकर समय पर उपचार की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए ।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी के साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत सी.एस.मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक, पीएमओ डाॅ. जे.आर.पंवार, आयुर्वेद अधिकारी डाॅ रामनरेश शर्मा, संयुक्त निदेशक पशुपालन डाॅ. रामजीराम मीणा, अभियंता जलदाय एस.डी.सोनी, पराग स्वामी, पीडब्ल्यूडी एस.के.चावडा, नगरपरिषद राजीव कश्यप उपस्थित थें एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
भुगतान मे देरी बर्दास्त नहीं - जिला कलक्टर भुगतान मे देरी बर्दास्त नहीं - जिला कलक्टर Reviewed by wadhwani news on October 03, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.