ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को खाद्यान्न की गणना सही ढंग से कराने के दिये निर्देश
जैसलमेर । जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मिड-डे-मील पोषाहार की जिला स्तरीय समिति की बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी विद्यालयों में मीनू के अनुरूप गुणवता का पोषाहार विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप खाद्यान्न की गणना सही ढंग से कराने,भवन विहीन विद्यालयों के लिए भूमि आंवटन व निर्माण की कार्यवाही, कुक कम हेल्पर के भुगतान की प्रभावी माॅनेटरिंग करने, संस्था प्रधान से भुगतान का प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिये।विकास अधिकारियों को निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप विद्यालयों को निरीक्षण कर मिड-डे-मील व्यवस्था को जांचने, खाद्यान्न लिफ्टिंग के समय खाद्यान्न की गुणवता की जांच के लिए गठित कमेटी द्वारा जांच करने, विद्यालयों में चल रहे रसोई घर के कार्य को शीघ्र पूरा कराने, विद्यालयों की सफाई व्यवस्था, अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही कराने, कुक कम हेल्पर के भी आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनीराम मीणा, प्रारंभिक रामधन जाट, जिला रसद अधिकारी औंकारसिंह कविया, विकास अधिकारी सांकडा नारायणलाल सुथार, सम सुखराम विश्नोई के साथ ही ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी उपस्थित थें।
पोषाहार की बैठक : कलक्टर ने दिया गुणवता पर जोर
Reviewed by wadhwani news
on
October 03, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 03, 2017
Rating:

No comments: