Random Posts

Mobile

test

आईजी पालीवाल ने लिया बॉर्डर का जायजा, जवानों को भीषण गर्मी से बचने के बताए उपाय


जैसलमेर । अनिल पालीवाल, भापुसे महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान आने वाली गर्मियों में बार्डर की तैयारियों का जायजा लेने अपने दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे । केएस राजावत उप महानिरीक्षक तथा एमसी शर्मा उप महानिरीक्षक ने भी महानिरीक्षक पालीवाल के साथ सीमा चौकियों का भ्रमण किया।

जैसलमेर पहुंचने पर 46वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट पृथ्वीसिंह तथा 135वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट डीएस अहलावत ने स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान महानिरीक्षक पालीवाल ने 46वीं वाहिनी तथा 135वीं वाहिनी की कई सीमा चौकियों का भ्रमण किया। उन्होंने सीमा पर लगे तमाम तकनीकी तथा निगरानी उपकरणों के बारे में जानकारी ली। आने वाली गर्मियों के मद्धेनजर सीमा चौकियों पर लगे कूलर, पंख्रे तथा वाटर कूलर आदि के बारे में जानकारी ली तथा भीषण गर्मी से बचने के उपाय बताये ।


उन्होंने सीमा पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और वर्तमान परिस्थितियों में सजग रह कर डयुटी को अंजाम देने के निर्देश दिये। सीमा पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। जवानों को बल में चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए, जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये। महानिरीक्षक ने जवानों का हौसला बढाने के लिए होली के अवसर पर जैसलमेर पहुंचे तथा सभी सीमा प्रहरियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी ।
आईजी पालीवाल ने लिया बॉर्डर का जायजा, जवानों को भीषण गर्मी से बचने के बताए उपाय आईजी पालीवाल ने लिया बॉर्डर का जायजा, जवानों को भीषण गर्मी से बचने के बताए उपाय Reviewed by wadhwani news on February 27, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.