जिला फुटबॉल संघ की टीम ने 2-0 से जीता मुकाबला
जैसलमेर । जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में पुलिस विभाग जैसलमेर में पूर्व में कार्यरत एएसआई तथा फुटबॉल के खिलाड़ी दीनदयाल नरुका की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल मैत्री मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने कहा कि खेलों को अनुशासित होकर व खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज जैसलमेर जिला खेलकूद की उपलब्धियों में सबसे आगे है तथा कई खेल अकादमियां दिनोदिन विकसित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जिला अब विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की ऊंचाइयों को छू रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल मैच कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी, अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नखतसिंह भाटी और जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला फुटबॉल संघ की टीम ने 2-0 से जीता मुकाबला
एक दिवसीय रोमांचक मैत्री फुटबॉल मैच में काफी मशक्कत के बाद जिला फुटबॉल संघ की टीम शहीद पूनम क्लब टीम को 2-0 से हरा कर विजयी घोषित हुई। उसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड व स्मृति चिन्ह तथा पारितोषिक वितरित किए गए।मौके पर
इस मैत्री मैच के मौके पर पतंजलि योगपीठ जैसलमेर के चुन्नीलाल पंवार, ओम पंवार, राजेंद्रसिंह चौहान, मानसिंह देवड़ा, वरिष्ठ खिलाड़ी परमानन्द गोयल, फुटबॉल के खिलाड़ी लक्ष्मण गोयल के साथ भगवानदास व्यास, महेश भाटिया, जीतसिंह भाटी, जितेंद्र चूरा, नरेश भाटिया व मदन पंवार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
स्व. दीनदयाल नरुका की प्रथम पुण्यतिथि पर एक दिवसीय फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन
Reviewed by wadhwani news
on
February 18, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 18, 2018
Rating:





No comments: