Random Posts

Mobile

test

सतो गांव में पानी की भारी किल्लत : ग्रामीणजन परेशान, मवेशियों का बुरा हाल

— गांव की तलाई में पानी की जगह कीचड, पशुधन फंस कर जा रहा है मौत के मुंह में
— पानी के लिए ग्रामीणों को चुकानी पड़ रही है भारी कीमत

जैसलमेर । सत्तो गांव के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों ने पीएचईडी विभाग को इस संबंध में कई बार अवगत भी कराया, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई । एक तरफ गांव के लोग पानी के लिये तरस रहे हैं तो दूसरी ओर यहां के मवेशियों का भी बुरा हाल हो रहा है । गांव की तलाई में पानी की जगह कीचड़ भरा पड़ा जहां पशुधन पानी की तलाश में फंसते जा रहे है और उनमें से कई की मौत भी हो रही है ।

पानी के लिए देनी पड़ रही है भारी कीमत


यहां के लोगों को पानी के लिए यहां से 10 किलोमीटर दूर मयाजलार से टँकियों द्वारा लाया जा रहा है । टँकी के लिए लोगों को 1200 रूपए देने पड़ रहे हैं । म्याजलार से सत्तो के बीच की पाइपलाइन जगह जगह टूटी हुई है जिसे दुरस्त करने के लिए गांव के लोग विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा-लगाकर थक चुके हैं मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वालों ने कहा कि प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी हमारी समस्या पर लेश मात्र में भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पशुओं का बेहाल


सत्तो गांव में पानी की कमी से जहां यहां के लोग परेशान है तो यहां का पशुधन भी पीने के पानी के लिए न केवल तरस रहा है वरना पानी के जुगाड़ में अपनी जान तक गंवा रहे हैं । सत्तो गांव की तलाई में पानी की जगह कीचड़ भरा पड़ा है । इस तलाई के कीचड़ में आए दिन पशुधन फंस रहा है और अपनी जान गंवा रहा है । सोमवार को भी गांव की इस तलाई के कीचल में फंसी दस गायों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया, उसमें से 4 की मौत हो गई । इन गायों को निकालने में ग्रामीणजन राजू, लक्ष्मण, पवन, पूजाराम, जोगराज के का योगदान रहा ।

अब समाधान नहीं तो, होगा आंदोलन

गांव वालों ने बताया कि अब विभाग ने इस गांव की पेयजल समस्या का समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ेगा ।

सतो गांव में पानी की भारी किल्लत : ग्रामीणजन परेशान, मवेशियों का बुरा हाल सतो गांव में पानी की भारी किल्लत : ग्रामीणजन परेशान, मवेशियों का बुरा हाल Reviewed by wadhwani news on February 20, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.