जैसलमेर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्वाइन फ्लू के बचाव और आवश्यक रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कैलाशचंद मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रखा गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जैसलमेर डॉ एनआर नायक ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर बताया कि गठित की गई इस जिला स्तरीय कमेटी में कलेक्टर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में कमेटी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य सचिव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आईडीएसपी व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जैसलमेर को सदस्य तथा आईएसए प्रतिनिधि डॉ डीडी खींची को नामित सदस्य लगाया गया है।
स्वाइन फ्लू : बचाव व रोकथाम के लिए कमेटी का गठन, आज होगी बैठक
Reviewed by wadhwani news
on
February 05, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 05, 2018
Rating:

No comments: