जैसलमेर । सर्वजन हिताय संस्थान जैसलमेर के तत्वावधान में शनिवार को कलाकार कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम में 25वां नि:शुल्क चर्मरोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोधपुर से आए डॉ.आशीष बत्रा ने 96 रोगियों की आवश्यक जांच कर उनका उपचार किया।
संस्था के संरक्षक डॉ. कर्नल नटवरलाल जगाणी ने बताया कि संस्था द्वारा यह शिविर प्रत्येक दो माह के अंतराल से माह के चौथे शनिवार को लगाया जाता है। शिविर के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष रमेश जोशी, चंद्रप्रकाश बल्लाणी, पुरुषोत्तम बिस्सा, अरुण जगाणी व राजेन्द्र भोपत ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के लिए वृद्धाश्रम उपलब्ध करवाने के लिए कुंदनलाल राठी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

चर्मरोग चिकित्सा शिविर में 96 का उपचार
Reviewed by wadhwani news
on
February 24, 2018
Rating:
No comments: