Random Posts

Mobile

test

भारतीय जनता पार्टी की वृहद बैठक : बजट व संगठन के आगामी कार्यो पर हुई विस्तृत चर्चा

— जिलाध्यक्ष व्यास ने कहा, बजट को बूथ स्तर के माध्यम से कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाये
— यूआआईटी चैयरमेन डा.जितेन्द्रसिंह वर्ष 2018 में प्रस्तुत बजट को बताया सर्वश्रैष्ठ बजट

जैसलमेंर । भारतीय जनता पार्टी जैसलमेंर की वृहद बैठक का आयोजन प्रदेष संगठन निर्देशानुसार बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि बृहद बैठक की अध्यक्षता करते हु जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास ने 8 फरवरी को प्रदेश स्तर की बैठक में लिये गये आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए 12 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट की जानकारी दी एवं कहा कि हमें बूथ स्तर के माध्यम से कार्यकर्ताओ द्वारा बजट को आमजन तक पहुंचाना है।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित यूआईटी अध्यक्ष डा. जितेन्द्रसिंह ने कहा कि यह बजट सर्वश्रैष्ठ बजट है जिसमें जनता पर किसी प्रकार का कर भार नही है, साथ ही जैसलमेंर के लिये नगर सुधार न्यास के माध्यम से चार आवासीय योजनाओं की स्वीकृति भी दी गई है।

मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी एवं राज्य  बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर ने बजट की उपलब्धियो के बारे में बताते हुए संगठनात्मक आगामी कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।


बैठक में जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाष शारदा, जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली,समता व्यास,हिम्मताराम चौधरी, जिला मंत्री आईदानसिंह, सुमि़त्रा मेघवाल,गुलाबसिंह,मण्डल अध्यक्ष स्वरूपसिंह झिनझिनयाली, मनोहरसिंह छायण,सगतसिंह चांधन,नाथूसिंह गोगली मण्डल महामंत्री मदनसिंह गिरधरसिंह, मोर्चा अध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा,आम्बाराम मेघवाल प्रदेष सदस्य उम्मेद इणखिया,नवल चौहान, मनोरमा वैष्णव,आइटी संयोजक गिरील भाटिया अरूण पुरोहित, आदित्य व्यास, श्रैय भाटिया, सांगसिह आसकन्द्रा, मिश्रीसिंह मंधा, उपसभापति रमेश जीनगर, कंवराजसिंह चौहान, भीमराम सोढाकोर, दीनराम मेघवाल सुन्दरलाल लाठी,सुभान चानिया बचल कलर सहित काफी बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
भारतीय जनता पार्टी की वृहद बैठक : बजट व संगठन के आगामी कार्यो पर हुई विस्तृत चर्चा भारतीय जनता पार्टी की वृहद बैठक : बजट व संगठन के आगामी कार्यो पर हुई विस्तृत चर्चा Reviewed by wadhwani news on February 14, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.