Random Posts

Mobile

test

आरटीई में निशुल्क प्रवेश : पोर्टल पर 7 मार्च तक रिपोर्ट अपडेट करेंगे स्कूल

जैसलमेर । राज्य सरकार ने सत्र 2018-19 के लिए 34 हजार से अधिक गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आरटीई के तहत 25 प्रतिशत निशुल्क प्रवेश के लिए टाइम फ्रेम में संशोधन किया है। विद्यालयों में उनकी प्रथम प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत रिक्त सीटों के लिए प्रवेश को लेकर 7 मार्च तक विद्यालयों द्वारा रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड कर लॉक करना होगा। 12 मार्च तक सत्यापन रिपोर्ट का कार्यालय स्तर पर सत्यापन होगा। निर्धारित तिथियों तक जो विद्यालय सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं करते हैं, उनके लिए निदेशालय से स्वीकृति लेनी होगी। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट देगा तथा डीईओ प्रकरण को स्वीकृति के लिए निदेशालय को प्रेषित करेंगे।

आरटीई में निशुल्क प्रवेश : पोर्टल पर 7 मार्च तक रिपोर्ट अपडेट करेंगे स्कूल आरटीई में निशुल्क प्रवेश : पोर्टल पर 7 मार्च तक रिपोर्ट अपडेट करेंगे स्कूल Reviewed by wadhwani news on February 25, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.