Random Posts

Mobile

test

होली के त्यौहार पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

जैसलमेर । जिला मजिस्ट्रेट कैलाशचन्द मीना ने 1 मार्च को होलिका दहन एवं 2 मार्च को धुलण्डी के त्यौंहार पर जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए, जिले के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सतत् निगरानी व्यवस्था स्थापित करने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ व भणियाणा को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के कर्तव्य एवं दायित्व निवर्हन किए जाने के लिए निर्देशित किया है।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ तहसीलदार व नायब तहसीलदार की सेवाएं व सहयोग कानून व्यवस्था के लिए प्राप्त कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए समस्त निरोधात्मक कदम उठाऐंगे तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे महत्वपूर्ण स्थलों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक भीड-भाड वाले स्थलों पर सत्त निगरानी के साथ पर्यवेक्षण करते रहेगें।

आदेश के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वे होली के त्यौंहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखेंगें एवं साथ ही इसके प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाली किसी भी घटना के लिए त्वरित रूप से निरोधात्मक कदम उठाएंगें एवं इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जैसलमेर को अवगत करायेगें। 
होली के त्यौहार पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त होली के त्यौहार पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त Reviewed by wadhwani news on February 26, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.