— शाला विकास हेतु 11 लाख का मिला आर्थिक सहयोग
— मूलाना के दानवीर सेठ डूंगरदास द्वारा शाला विकास हेतु 3 लाख 61 हजार रुपए का सबसे ज्यादा सहयोग दिया गया
जैसलमेर । फतेहगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत मूलाना की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को "भामाशाह सम्मान समारोह 2018" का भव्य आयोजन हुवा । गिरधरराम ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मन्नाराम मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसलमेर के विधायक छोटूसिंह भाटी व विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुवा।व्याख्याता मुरारदान ने बताया कि शाला विकास हेतु जनसमुदाय ने लगभग ग्यारह लाख का आर्थिक सहयोग देकर स्कूल की कायापलट की है। पांच हजार से अधिक राशि देने वाले छत्तीस कौम के 54 दानदाताओं को मंच पर अतिथियों द्वारा माला व साफा पहनाकर तथा श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मूलाना के दानवीर सेठ डूंगरदास द्वारा शाला विकास हेतु 3 लाख 61हजार रुपय का सबसे ज्यादा सहयोग दिया गया। शाला में होने वाले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण व पंचायत के स्कूलो ने भाग लिया।
व्याख्याता देवीलाल ने कहा कि इस समारोह के साथ में कक्षा बारहवी के छात्रों को विदाई व आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम रखा गया। बारहवीं क्लास के सभी छात्रों के द्वारा स्कूल को दस कुर्सियाँ भेंट की गई। कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा कई रंगारग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम के संयोजक भगवानाराम प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों व गांववासियों का स्कूल में सहयोग करने व कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार प्रकट किया गया।
मूलाना में भामाशाह सम्मान समारोह का हुवा भव्य आयोजन : छत्तीस कौम के 54 दानदाताओं का सम्मान
Reviewed by wadhwani news
on
February 25, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 25, 2018
Rating:


No comments: