— मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा, समाज के हर व्यक्ति को उसका हक व सम्मान दिलाने में स्व. व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही
जैसलमेर | स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, गो भक्त, खादी संस्थाओं के जनक एवं नगरपालिका जैसलमेर के पूर्व अध्यक्ष सत्यदेव व्यास की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सत्यदेव व्यास पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सबसे पहले सत्यदेव व्यास की मूर्ति का माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। सभी उपस्थित नागरिकों ने माल्यार्पण किया।स्थानीय सत्यदेव पार्क में पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को उसका हक व सम्मान दिलाने में स्व. व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। व्यास ने सीमावर्ती छात्रावास के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा दिलाने में अपना योगदान दिया।
विशिष्ट अतिथि सभापति कविता खत्री ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेकर सादा जीवन उच्च विचार की उक्ति को चरितार्थ करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी श्यामसुंदर बिस्सा ने स्व. व्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद स्व. व्यास अपने इरादों से दूर नहीं हुए और आजादी की लड़ाई व बाद में सामाजिक आर्थिक विकास में लगे रहे।
पूर्व विधायक कल्ला ने स्व. व्यास को याद करते हुए कहा कि स्व. व्यास सही अर्थों में सत्य के पुजारी थे तथा उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमार खान, जयनारायण व्यास, राजूराम प्रजापत, नटवरलाल भोपत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. व्यास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जीवन परिचय सुरेश जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आनंद जगानी ने किया।
स्वतंत्रता सेनानी व्यास को 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि
Reviewed by wadhwani news
on
February 10, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 10, 2018
Rating:

No comments: