— भतीजे की जगह उसका चाचा दे रहा था परीक्षा
— पुलिस अधीक्षक द्वारा चैक करने करने पर पकड़ा गया संदिग्ध परीक्षार्थी
जैसलमेर । जिले में रविवार को रीट भर्ती 2017 की परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चैक करने करने पर संदिग्ध फर्जी परिक्षार्थी पकड़ा गया । परीक्षा के बाद उसे गिरफ्तार किया गया । संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया जहां अब आगे अनुसंधान जारी है ।पुलिस की जानकारी अनुसार यह फर्जी परिक्षार्थी अपने भतीजे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था । असल अभ्यार्थी रोशनलाल पुत्र भोलाराम जाति विश्नोई निवासी खिदरत तहसील फलोदी जिला जोधपुर के स्थान पर उसका सगा चाचा महिपाल विश्नोई पुत्र मोहनलाल निवासी खिदरत तहसील फलोदी जिला जोधपुर बैठा मिला। इस मामले में संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा पुलिस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
गौरतलब है कि आरपीएससी द्वारा राजस्थान में रीट भर्ती 2017 की परीक्षा का आयोजन शहर जैसलमेर की विभिन्न महाविधालय एवं विधालयों में आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव के आदेशानुसार जयनारायण मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर एवं मांगीलाल वृताधिकारी वृत जैसलमेर के सुपरविजन में सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार जाब्ता तैनात कर सतत निगरानी रखी गई। परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जैसलमेर द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी इंतजाम को चैक किया जा रहा था, इसी दरम्यान पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय जैसलमेर पहुँच कर चैक किया गया तो एक व्यक्ति पहचान पत्र अनुसार संदिग्ध लग रहा है । जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर कोतवाल एवं पर्यवेक्षक को परीक्षा के बाद उक्त व्यक्ति को चैक करने के निर्देश दिए गए। बाद परीक्षा शहर कोतवाल एवं पर्यवेक्षक द्वारा मय जाब्ता द्वारा चैक किया गया तो अभ्यार्थी रोशनलाल पुत्र भोलाराम जाति विश्नोई निवासी खिदरत तहसील फलोदी जिला जोधपुर के स्थान पर उसका सगा चाचा महिपाल विश्नोई पुत्र मोहनलाल निवासी खिदरत तहसील फलोदी जिला जोधपुर बैठा मिला। जिस पर प्राचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय जैसलमेर की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण कर आरोपियों को दस्तयाब कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
रीट परीक्षा : दूसरे नाम पर परीक्षा दे रहा गिरफ्तार, मामला दर्ज
Reviewed by wadhwani news
on
February 11, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 11, 2018
Rating:

No comments: