Random Posts

Mobile

test

भजन संध्या में शिव भक्ति से सराबोर हुए श्रोता

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नादस्वरम संगीत संस्थान की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया

जैसलमेर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नादस्वरम संगीत संस्थान की ओर से मंगलवार की देर शाम सीमा ग्राम स्वराज्य संघ स्थित सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रस्तुत शिव भजन एवं स्तुतियों से उपस्थित श्रोता भक्ति रस से सराबोर हो गए।

नादस्वरम संस्थान के सचिव जयप्रकाश हर्ष ने बताया कि भजन संध्या की मुख्य अतिथि मेघना सिंह नाचना थी। जबकि अध्यक्षता कुंजनासिंह ने की। विशिष्ट अतिथि मंदाकिनी सिंह रही। कार्यक्रम की शुरुआत नेहा गोपा एवं वसुंधरा गोपा द्वारा पेश की गई शिव स्तुति प्रभु प्राणनाथ से हुई। शोभा हर्ष ने नटराज स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को शिवमय बना दिया। कमलेश व्यास ने भजन काशी के बसैया पेश किया, वहीं रवि शर्मा ने भालचंद्र जटा गंग,  मनोज बिस्साा ने रुद्राष्टक की प्रस्तुति दी। रोहित जैन ने हर हर महादेव, अनिल पुरोहित ने भजन डमरु पाणी शूल पाणी, लियाकत अली ने सदा शिव भज, जितेंद्र सोनी ने कौन है कौन है वो,सुनील मराठे ने शिवोहम, अमृत प्रजापत ने जय जय शिव शंकर, सुरेश भार्गव ने ओम नम: शिवाय, महेश गोयल ने गले भुजंग और दिनेश साकेत ने पशुपतिनाथ भजन की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

वाद्ययंत्रों की कुशल संगत

भजन संध्या में हारमोनियम पर जयप्रकाश हर्ष, कीबोर्ड पर रवि शर्मा व तबले पर हेमंत हर्ष ने संगत दी। वहीं ऑक्टो पेड पर आश्रय बिस्सा, ढोलक पर लियाकत अली, मंजीरा पर रमेश पुरोहित, मरकस पर रूचेन्द्र पुरोहित, खंजरी पर ईश्वरी भाटिया आदि कलाकारों ने गायन के साथ वाद्य यंत्र के वादन की जुगलबंदी कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन मनोज बिस्सा ने किया। अंत में नादस्वरम के अध्यक्ष कमलेश व्यास ने अतिथियों व कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
भजन संध्या में शिव भक्ति से सराबोर हुए श्रोता भजन संध्या में शिव भक्ति से सराबोर हुए श्रोता Reviewed by wadhwani news on February 14, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.