— भाजपा कार्यालय में पुष्पांजली कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व्यास ने कहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय लोकतंत्र के पुरोधा थे
जैसलमेंर । शहर के भाजपा कार्यालय में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे नमन किया।जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास ने भाजपा कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली कार्यक्रम में श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय सही मायनों में लोकतंत्र के पुरोधा थे ।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं अपितु एक महान् विद्धान व दार्शनिक भी थे ।उन्होंने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंध के रूप कांग्रे की नीतियों के विरूद्ध में एक नया राजनीतिक दल बनाया जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में वटवृक्ष की तरह खडा है ।
जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि पुष्पांजली कार्यक्रम में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर चि़त्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प चढाए ।
पुष्पांजली कार्यक्रम में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर सभापति कविता खत्री, महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष कमल औझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा, युवा प्रदेश मंत्री उम्मेद इणखिया ने भी प्रकाश डालते हुए कहा वो राजनीति में निर्वाचन प्रक्रिया को सत्ता स्पर्धा का हथियार न मानते हुए एक अच्छे, दल अच्छा उम्मीदवार एवं एक अच्छा मतदाता कैसा होना चाहिये इसी विचारधारा को ले कर संघर्षरत रहे और हमेशा यही कहते थे कि जनप्रतिनिधि को मतदाताओं की नब्ज टटोलते रहना चाहिए । उन्हें मतदाताओं के प्रति वफादार रहना चाहिए ।
इस अवसर पर भाजपा के ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मनोरमा वैष्णव, पार्षद हरीसिंह भाटी, सूरजपालसिंह, सम मण्डल महामंत्री पूनमसिंह दूजासर, मिश्रीसिंह मंधा, सांगसिंह आसकन्द्रा, कस्तूर ओड, महेन्द्रसिंह दूजासर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
Reviewed by wadhwani news
on
February 11, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 11, 2018
Rating:


No comments: