Random Posts

Mobile

test

अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी में चमका जैसलमेर का सितारा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौरभ गोस्वामी की फ़ोटो प्रदर्शनी व बायोग्राफिक फोटो किताब का हुआ अनावरण 

जैसलमेर । सरहदी मरूभूमि में फोटोग्राफी के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके युवा फोटोग्राफर सौरभ गोस्वामी को कला के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याती मिली है । गोस्वामी की फ़ोटो प्रदर्शनी यूनाइटेड किंगडम में हुई । इसी के साथ बायोग्राफिक फोटो किताब का भी अनावरण हुआ । यूके में केंडल शहर स्थित एक होटल में रविवार को यह आयोजन किया गया जिसे बहुत सराहना मिली ।

आयोजक कैथरीन हंट ने सूचित किया कि इस अवसर पर सौरभ के बेहतरीन फोटोज को प्रदर्शित किया गया। इन छाया चित्रों में जीवन के मूल आधारों, खुशी के पलों और वैचारिक ताने बाने के साथ साथ सौरभ के कलात्मक विशिष्ट मौलिक नजरिये को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी इस प्रकार से किया जाएगा। जैसलमेर के इस टेलेंट को दुनिया के सामने लाना मेरा (कैथरीन हंट) उदेश्य है । इस बायोग्राफी प्रकाशन से जैसलमेर के क्रिएटिव फोटोग्राफर  को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल पाएगी।

फोटोग्राफर सौरभ गोस्वामी ने बताया यूनाइटेड किंगडम में उनकी फोटो प्रदर्शनी और बायोग्राफिक फोटो किताब के अनावरण से वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । जैसलमेर का कला के माध्यम से नाम रोशन करके बहुत खुशी की अनुभूति हुई जसे आगे भी जारी रखूंगा।
अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी में चमका जैसलमेर का सितारा अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी में चमका जैसलमेर का सितारा Reviewed by wadhwani news on February 04, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.