— 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर ऋण स्वीकृत होगा
जैसलमेर । अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित ऋण योजनांतर्गत ऋण आवेदकों के साक्षात्कार 15 फरवरी को लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन केवलिया ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने ऋण हेतु आवेदन किया है वे अपने मूल आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज 12 फरवरी तक ऋण शाखा में जमा करवावें ।चूंकि राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम जयपुर द्वारा जिले को बहुत कम लक्ष्य दिया गया है इसलिए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर ऋण स्वीकृत किया जाएगा । बैंक सहायता योजना के तहत शेष आवेदनकर्ताओं को बैंकों के माध्यम से 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान तहत ऋण स्वीकृत किया जाएगा । किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए शाखा प्रभारी कमल किशोर केवलिया से संपर्क करें ।
अल्पसंख्यक वर्ग को ऋण के लिए साक्षात्कार 15 को
Reviewed by wadhwani news
on
February 10, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 10, 2018
Rating:

No comments: