Random Posts

Mobile

test

उपखण्ड जैसलमेर ब्लाॅक की आदर्श एवं उत्कृष्ट विधालयों के संस्था प्रधानों की बैठक का हुआ आयोजन


जैसलमेर । ब्लाॅक जैसलमेर की आदर्श एवं उत्कृष्ट विधालयों के नोडल एवं संस्था प्रधानों की मासिक बैठक हँसमुख कुमार उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर की अध्यक्षता में गुरूवार को अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि जैसलमेर में आयोजित हुई । जिसमें 53 पीओ व संस्था प्रधान उपस्थित हुए ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर ने सभी पीओ व संस्था प्रधानों को समर्पित भाव से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में संस्था प्रधानों की  शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान वर्तमान में चल रहे सबल अभियान की जानकारी देते हुए पात्र 18-19 आयु वर्ग के विघार्थियों का मतदाता सूची मे पंजीकरण कराने हेतु संस्था प्रधानों से विधार्थियों के माध्यम से हर गली मौहल्लों एवं ढाणी तथा मजरे में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराने की अपेक्षा की गई ताकि कोई पात्र युवा एवं विशेष योग्यजन पंजीकरण से वंचित नही रहें।

बैठक मे उपस्थित जिला अधिकारी (प्रा.) जैसलमेर व एडीपी जैसलमेर तथा प्रधानाचार्य नवल गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । 
उपखण्ड जैसलमेर ब्लाॅक की आदर्श एवं उत्कृष्ट विधालयों के संस्था प्रधानों की बैठक का हुआ आयोजन उपखण्ड जैसलमेर ब्लाॅक की आदर्श एवं उत्कृष्ट विधालयों के संस्था प्रधानों की बैठक का हुआ आयोजन Reviewed by wadhwani news on February 22, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.